जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में आज जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन की भौतिक प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को 75 फीसदी से अधिक कार्य पूर्ण वाली योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शत प्रतिशत पूर्ण करने व के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी शासन स्तर पर लंबित योजनाओं को लेकर अधिकारियों को पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों को वन विभाग या अन्य विभाग के सहयोग से बनने वाली योजनाओं को लेकर विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को जल जीवन मिशन से जुड़ी योजनाओं के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने की बात कही। ताकि पेयजल जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को तय समय में पूर्ण किया जा सके।
जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जनपद में प्रस्तावित 1241 में से 1134 योजनाओं का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जबकि 107 योजनाओं का निर्माण कार्य विभिन्न स्तरों पर गतिमान है। उन्होंने बताया कि हर घर जल प्रमाणीकरण के तहत जनपद के 1113 गांवों में 696 प्रमाणीकरण पूर्ण कर लिए गए हैं।

More Stories
देहरादून में हुआ मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन
सीएम धामी ने किया चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव का उद्घाटन
विकासनगर में खाटू श्याम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी