15 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

यमुनाघाटी आपदा पर सीएम से मिले मनवीर चौहान

यमुनाघाटी आपदा पर सीएम से मिले मनवीर चौहान

उत्तराखंड बीजेपी मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से यमुना घाटी में आई दैवीय आपदा के संबंध में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए, वहां प्रभावित परिवारों की यथा संभव मदद का भरोसा दिया। यमुनाघाटी आपदा पर सीएम से मिले मनवीर चौहान

सीएम के दिल्ली प्रवास पर हुई इस मुलाकात में उन्होंने उन्हें उत्तरकाशी की स्याना चट्टी में आई आपदा को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने निवेदन किया कि तहसील बड़‌कोट के स्याना चट्टी में कुपड़ा कुनसाला गाड़ के मुहाने पर भारी भूस्खलन के कारण भारी मलबा यमुना नदी में आ गिरा है। जिस कारण यमुना नदी का प्रवाह बन्द होने से स्याना चट्टी में सैकड़ों घर झील बनने के कारण डूब गये हैं। ये झील स्याना चट्टी से लेकर ओजरी, पाली गाड़, कुथनोर, खरादी, गंगनानी, बड़कोट तक बहुत बड़ी बर्बादी का कारण बन सकती है।

See also  उत्तराखंड फायर ब्रिगेड के 21 ट्रेनियों ने आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यालय का किया भ्रमण

सीएम के संज्ञान में लाते हुए उन्होंने कहा कि घाटी में यमुना नदी के कारण उपरोक्त सभी क्षेत्रो में भूमि का भारी कटाव हुआ है। इस अप्राकृतिक झील से पानी का जल्द से जल्द निकासी कराने और समस्या का पूर्णतया निराकरण का मुख्यमंत्री से आग्रह किया। उन्होंने इस पूरी आपदा में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत दिलाने की प्रार्थना की। साथ ही स्याना चट्टी से बड़कोट तक यमुना नदी से हो रहे भू-कटाव के नियंत्रण के लिये सम्बन्धित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित करने की अपील की।

इस दौरान बातचीत में सीएम धामी ने आपदा की गंभीरता को समझते हुए तत्काल आश्वयक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं भरोसा दिलाया कि सभी पीड़ित व्यक्तियों और प्रभावित परिवारों की यथा संभव मदद की जाएगी।

See also  धारचूला के कुलागाड़ में निर्माणाधीन बैली ब्रिज का एडीएम ने लिया जायजा