26 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

थराली में तेजी से चल रहा राहत बचाव का काम

थराली में तेजी से चल रहा राहत बचाव का काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर थराली में भारी बारिश से आए मलबे के बीच राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, एसएसबी व आईटीबीपी की टीमें लगातार कार्यरत हैं।

मुख्यमंत्री स्वयं स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं और मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन तथा जिलाधिकारी चमोली श्री संदीप तिवारी से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाकर भोजन, पानी, चिकित्सा और आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्य सचिव ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से राहत कार्यों की समीक्षा की और जिलाधिकारी को स्थिति शीघ्र सामान्य करने के निर्देश दिए। सचिव आपदा प्रबंधन ने बताया कि इस हादसे में अब तक एक युवती का शव बरामद हुआ है जबकि एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है।

See also  कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी ने किया अमर शहीदों को नमन

मुख्यमंत्री ने युवती के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए प्रभावितों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राहत व बचाव दल पूरी क्षमता से कार्य कर रहे हैं और सरकार इस कठिन घड़ी में थराली की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

जिलाधिकारी चमोली ने बताया कि करीब 150 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। सतलुज जल विद्युत निगम व जीएमवीएन के विश्राम गृहों को राहत शिविर हेतु अधिकृत किया गया है। हरमनी के पास मार्ग बहाल कर दिया गया है और सुरक्षा की दृष्टि से थराली, देवाल व नारायणबगड़ ब्लॉकों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

See also  कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी