जिला सभागार में आज जिला स्तरीय बैंकर्स पुनरीक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उन्होंने बैंकों को प्राथमिक क्षेत्र ऋण के लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों व बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ने के लिए ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आयोजित रोस्टरवार शिविरों में बैंक अवश्य प्रतिभाग करें।

पशुधन व ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे जमीनी स्तर पर जाकर किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की जानकारी दें। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की प्रगति पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इसमें तेजी लाना आवश्यक है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, लीड बैंक अधिकारी मीनाक्षी शुक्ला, आरबीआई मैनेजर भरत राज आनंद, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी विशाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
बरम-कनार सड़क की मांग को लेकर लोगों ने स्थगित किया आंदोलन, सीएम धामी के भरोसे के बाद माने लोग
गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर सामाजिक समरसता संदेश यात्रा का उत्तराखंड में भव्य स्वागत
स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार उठा रही असरदार कदम