प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखण्ड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण एवं समीक्षा बैठक के लिए पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखण्ड आगमन पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण एवं समीक्षा बैठक की तैयारियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है, यही कारण है कि आपदा के इस कठिन समय में हमें निरंतर उनका सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहा है।

More Stories
चंपावत केस में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव आनंद सिंह मेहरा को मिली जमानत
संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी
गोपेश्वर पुलिस ने बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लौटाई