27 October 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल ने की मंदिर में विशेष पूजा अर्चना, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जल्द स्वस्थ होने की कामना

उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल ने की मंदिर में विशेष पूजा अर्चना, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जल्द स्वस्थ होने की कामना

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे अस्पताल में भर्ती हैं। कांग्रेस सेवा दल उत्तराखंड ने स्वास्थ्य के लिए प्रभु के चरणों में वंदना की प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मनमोहन शर्मा अतिरिक्त मुख्य संगठक ने जानकारी दी की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी की तबीयत कल रात खराब हो गई थी जिनको बेंगलुरु एम एस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनके स्वास्थ्य को गंभीरता से लेकर डॉक्टरो ने इलाज शुरू कर दिया है। कांग्रेस सेवा दल उत्तराखंड और कांग्रेस जनों ने आज पंचायती मंदिर घंटाघर पर मां दुर्गा और समस्त इष्ट देवों को नमन करते प्रणाम करते हुए प्रभु के चरणों में बंधन किया और ईश्वर से प्रार्थना की उनका स्वास्थ्य जल्द स्वस्थ हो और कांग्रेस पार्टी के प्रेरणा स्रोत के रूप में ऊर्जा बनकर हमें अपना मार्गदर्शन देते रहें आज महानवमी के अवसर पर प्रभु के चरणों में सभी ने सामूहिक प्रार्थना करते हुए ईश्वर से यही कामना की के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वास्थ्य जल्द ठीक हो राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के स्वस्थ सामने के लिए पंडित शशि वल्लभ शास्त्री जी ने पूजा कर ईश्वर से प्रार्थना की इस प्रार्थना के अवसर पर मुख्य रूप से मनमोहन शर्मा अतिरिक्त मुख्य संगठक/ उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा जी पूर्व महा नगर अध्यक्ष, पूर्व विधायक राजकुमार ,गोपाल गढ़िया, राजकुमार यादव , सुनील मांगा, प्रमोद गुप्ता पार्षद, कांग्रेस व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित थपलियाल सोम प्रकाश बाल्मीकि, सुरेश चंद, शिवकुमार, वीरेंद्र सिंह बिष्ट पार्षद, मुकेश सोनकर सुनील कुमार, मुकेश गुप्ता राम कपूर जी संजीव कोचर चमन लाल पुनीत सिंह दिलीप जायसवाल, नितिन चंचल, ऋषि बिड़ला (वंश) विपिन रतूड़ी जी दीपा चौहान प्रदेश महामंत्री द्रौपदी, देवेंद्र कौर पुनीत चौधरी ने भागीदारी निभाई।

See also  महेंद्र भट्ट ने हरीश रावत पर लगाया जातिवाद की आग से खेलने का आरोप