उत्तराखंड राज्य आंदोलन के इतिहास में 2 अक्टूबर 1994 का दिन सदैव स्मरणीय रहेगा, जब रामपुर तिराहा गोलीकांड में अनेक वीर राज्य आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका ये बलिदान ही आगे चलकर उत्तराखंड राज्य के निर्माण की नींव बना।
आज उसी पुण्य स्मृति को नमन करते हुए कांग्रेसजनों ने विधायक वीरेंद्र जाती के नेतृत्व में रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर शहीद आंदोलनकारियों को रामपुर तिराहा मुज़फ्फरनगर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित कर उन वीर सपूतों को याद किया और संकल्प लिया कि उनके बलिदान को कभी व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।

More Stories
बीजेपी नेताओं ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात, महेंद्र भट्ट ने क्या संदेश दिया
25 लाख की स साइबर ठगी से जुड़े गैंग का सदस्य गिरफ्तार
महेंद्र भट्ट के बयान को लेकर यूथ कांग्रेस का आक्रोश, राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने मांगा उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष का इस्तीफा, उग्र आंदोलन की थी चेतावनी