16 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम चमोली ने आपदा प्रभावित नंदानगर का किया निरीक्षण

डीएम चमोली ने आपदा प्रभावित नंदानगर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सोमवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने दीपावली के मौके पर नंदानगर विकास खंड के आपदा प्रभावित फाली, कुंतरी, भैसवाड़ा और धुर्मा का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावितों से मिलकर उनका हालचाल पूछा और सरकार और प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। डीएम चमोली ने आपदा प्रभावित नंदानगर का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के 87 आपदा प्रभावित को कम्बल वितरित किए। साथ ही उन्होंने आपदा प्रभावितों से संवाद के दौरान कहा कि सरकार की ओर से आपदा क्षेत्रों में जन जीवन सामान्य करने के लिए पैदल व सड़क मार्गों का सुधारीकरण, पेयजल व विद्युत लाइनों की मरम्मत के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को शीघ्र आपदा से क्षतिग्रस्त रास्तों के सुधारीकरण का भी आश्वासन दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी, जल संस्थान के यशवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।

See also  सीएम धामी ने चारधाम यात्रा व्यवस्था की समीक्षा की

दूसरी ओर जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी थराली अबरार अहमद और उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड ने थराली ब्लॉक के चेपडों और थराली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां आपदा प्रभावित ग्रामीणों से मिलकर उनका हालचाल जाना और सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान यहां 27 आपदा प्रभावितों को कम्बल वितरित भी किए गए।

 

See also  आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरे गणेश जोशी, कांग्रेस ने कैबिनेट से बर्खास्त करने की उठाई मांग
Ad 1