मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सोमवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने दीपावली के मौके पर नंदानगर विकास खंड के आपदा प्रभावित फाली, कुंतरी, भैसवाड़ा और धुर्मा का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावितों से मिलकर उनका हालचाल पूछा और सरकार और प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के 87 आपदा प्रभावित को कम्बल वितरित किए। साथ ही उन्होंने आपदा प्रभावितों से संवाद के दौरान कहा कि सरकार की ओर से आपदा क्षेत्रों में जन जीवन सामान्य करने के लिए पैदल व सड़क मार्गों का सुधारीकरण, पेयजल व विद्युत लाइनों की मरम्मत के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को शीघ्र आपदा से क्षतिग्रस्त रास्तों के सुधारीकरण का भी आश्वासन दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी, जल संस्थान के यशवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।
दूसरी ओर जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी थराली अबरार अहमद और उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड ने थराली ब्लॉक के चेपडों और थराली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां आपदा प्रभावित ग्रामीणों से मिलकर उनका हालचाल जाना और सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान यहां 27 आपदा प्रभावितों को कम्बल वितरित भी किए गए।

More Stories
कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी ने किया अमर शहीदों को नमन
कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सैनिक सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, छात्रों को दिया जीत का क्रेडिट