राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में किया जा रहा अनूठा पौधा रोपण अभियान आज 461वे दिन भी जारी रहा। अभियान के 461वे दिन डीडीहाट में सेवानिवृत्त सूबेदार मोहन सिंह कन्याल ने पौधारोपण अभियन से जुड़ते हुए अपने पौत्र राजा कन्याल के साथ एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधा रोपण किया।
मोहन सिंह कन्याल ने कहा कि प्रकृति से उनका पुराना लगाव है और प्रकृति संरक्षण के लिए कार्य करते रहते हैं। इस मुहिम से जुड़ते हुए उन्होंने सभी का आवाहन किया कि वह भी पौधारोपण अभियान से जुड़कर पौधारोपण करें। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा। नित्य की भांति उनके द्वारा अपने पिता स्वर्गीय तारादत्त गुरु रानी की स्मृति में स्मृति पौध लगाया गया।

More Stories
कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी ने किया अमर शहीदों को नमन
कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सैनिक सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, छात्रों को दिया जीत का क्रेडिट