मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस दौरान बैंक के प्रतिनिधियों ने उत्तराखण्ड में आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए ₹ 35,49,371 की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों द्वारा किया गया सहयोग अत्यंत सराहनीय है और इससे पीड़ितों को राहत मुहैया कराने में भी सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर बैंक के चेयरमैन हरिहर पटनायक, राजीव प्रकाश, भारती नौडियाल , हरीश कण्डारी, महिपाल डसीला मौजूद रहे।

More Stories
विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने 805 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी
नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तराखण्ड ने राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की
अखिल गढ़वाल सभा के उत्तराखंड कौथिग में शामिल हुए सीएम धामी