प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से आज देश भर के 40 विभिन्न स्थानों पर लगभग 51,000 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए।
इसी क्रम में उत्तराखण्ड में देहरादून स्थित सर्वे ऑफ़ इंडिया के ऑडिटोरियम में रोजगार मेला का आयोजन किया गया जिसमें उत्तराखण्ड डाक परिमण्डल की मुख्य पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड डाक विभाग में नियुक्त 59 डाक सहायकों एवं डाक सेवकों के अतिरिक्त रेलवे के 14, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 81, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के 19, टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड के 41 एवं आईआईएम सिरमौर के 01 सहित 215 चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये गए।
इस अवसर पर मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल ने सभी चयनित युवाओं को उनकी नियुक्ति के लिए शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

More Stories
विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने 805 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी
नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तराखण्ड ने राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की
अखिल गढ़वाल सभा के उत्तराखंड कौथिग में शामिल हुए सीएम धामी