17 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

दिल्ली धमाके के बाद सीएम धामी ने उत्तराखंड पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए

दिल्ली धमाके के बाद सीएम धामी ने उत्तराखंड पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में हुई विस्फोट की घटना को अत्यंत दुखद बताया है । साथ ही इसमें हताहत एवं घायल हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है।दिल्ली धमाके के बाद सीएम धामी ने उत्तराखंड पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने इस घटना के मद्देनज़र उत्तराखण्ड के DGP को पुलिस को हाई अलर्ट पर रखने, पूरी सतर्कता बरतने और राज्य की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए तथा हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

See also  15 अक्टूबर तक सड़कें गड्ढा मुक्त करने की कवायद