मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में हुई विस्फोट की घटना को अत्यंत दुखद बताया है । साथ ही इसमें हताहत एवं घायल हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है।
मुख्यमंत्री ने इस घटना के मद्देनज़र उत्तराखण्ड के DGP को पुलिस को हाई अलर्ट पर रखने, पूरी सतर्कता बरतने और राज्य की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए तथा हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More Stories
कांग्रेस विधायक हरीश धामी के साथ फोन पर बदसलूकी, धारचूला अस्पताल की महिला अधिकारी पर आरोप, धामी ने दी स्वास्थ्य मंत्री के ऑफिस पर धरना देने की चेतावनी
काठगोदाम से भीमताल के बीच जाम से निजात दिलाने के लिए शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान
अंकिता भंडारी के माता-पिता को नहीं मिल पा रहीं बुनियादी सुविधाएं, कामरेड इंद्रेश मैखुरी ने सीएम को लिखी चिट्ठी, पीने के पानी का कनेक्शन मुहैया कराने की मांग