14 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कोटद्वार में रेप का आरोपी गिरफ्तार

कोटद्वार में रेप का आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 20.09.2025 को कोटद्वार निवासी एक युवती द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गई कि वर्ष 2016 में उसके पड़ोस में रहने वाले उसके ताऊ के लड़के महबूब ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उससे कुछ धनराशि भी ली थी। शिकायतकर्ता के अनुसार बाद में उसे यह जानकारी मिली कि महबूब ने किसी अन्य महिला से विवाह कर लिया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0- 232/25, धारा- 376, 504, 506 भादवि एवं 3/4 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। कोटद्वार में रेप का आरोपी गिरफ्तार

See also  बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और राजनीतिक हताशा का परिचायक : अमरजीत सिंह

महिला संबंधी अपराधों के प्रति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  सर्वेश पंवार द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए ऐसे प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु स्पष्ट निर्देश प्रदान किए गए हैं।

जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तुरंत उक्त प्रकरण में विवेचना प्रारंभ की गई। जिसके पश्चात कोटद्वार पुलिस द्वारा प्रकरण की गहराई से जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने पीड़िता के विस्तृत बयान दर्ज किए, प्रकरण से संबंधित आवश्यक तथ्यों का संकलन किया तथा उपलब्ध भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का परीक्षण किया। जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त महबूब की संलिप्तता प्रथमदृष्टया प्रमाणित होने पर आज पुलिस टीम द्वारा उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

See also  जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी तेज, डीएम पिथौरागढ़ ने की समीक्षा बैठक

*नाम पता अभियुक्त*

महबूब पुत्र याकूब, निवासी- किरतपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी- इंदिरानगर आम पड़ाव कोटद्वार

*पंजीकृत अभियोग*

मु0अ0सं0- 232/25, धारा- 376, 504, 506 भादवि एवं 3/4 पॉक्सो अधिनियम