20 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अग्निवीर स्कीम के खिलाफ कांग्रेस की जनजागरण रैली, लालकुआं में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी रहे मौजूद

अग्निवीर स्कीम के खिलाफ कांग्रेस की जनजागरण रैली, लालकुआं में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी रहे मौजूद

अग्निवीर योजना के बिरोध में उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी के नेतृत्व चल रही यात्रा लालकुंआ नैनीताल में पहुंचने पर विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता यशपाल आर्य के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं पूर्व सैनिकों ने स्वागत किया । कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने कहा राज्य और केन्द्र में सरकार बनेगी तो अव्यवहारिक अग्निपथ/अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे , कर्नल नेगी द्वारा उठाए गए इस ज्वलंत मुद्दे का उत्तराखंड कांग्रेस स्वागत करती है और उनके साथ खड़ी है । अग्निवीर स्कीम के खिलाफ कांग्रेस की जनजागरण रैली, लालकुआं में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी रहे मौजूद

कर्नल राम रतन नेगी ने कहा अग्निवीर योजना एक धोखा हमारे युवाओं के साथ व देश की सुरक्षा के साथ हमें इस बिषय पर पूरी ताकत से लड़ना है।‌ आम बैठक के बाद 5 किलोमीटर तक रैली निकाली गई जिसमें सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

See also  सेवा संकल्प अभियान के तहत पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में लगा हेल्थ कैंप, 145 लोगों की जांच