अग्निवीर योजना के बिरोध में उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी के नेतृत्व चल रही यात्रा लालकुंआ नैनीताल में पहुंचने पर विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता यशपाल आर्य के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं पूर्व सैनिकों ने स्वागत किया । कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने कहा राज्य और केन्द्र में सरकार बनेगी तो अव्यवहारिक अग्निपथ/अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे , कर्नल नेगी द्वारा उठाए गए इस ज्वलंत मुद्दे का उत्तराखंड कांग्रेस स्वागत करती है और उनके साथ खड़ी है ।

कर्नल राम रतन नेगी ने कहा अग्निवीर योजना एक धोखा हमारे युवाओं के साथ व देश की सुरक्षा के साथ हमें इस बिषय पर पूरी ताकत से लड़ना है। आम बैठक के बाद 5 किलोमीटर तक रैली निकाली गई जिसमें सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

More Stories
सीएम धामी ने काशीपुर में किया विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम
देहरादून में 50 लाख रुपये की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्टूडेंट्स को सप्लाई करते थे नशीले पदार्थ
देहरादून में सड़कों की बेहाली, कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी पर उठाए सवाल, ज्ञापन देकर जल्द समाधान निकालने की मांग