वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात प्रभारियों द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से दिन एवं रात्रि के समय सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
दैनिक अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाना,
बिना ड्राइविंग लाइसेंस तथा खतरनाक ढंग से वाहन संचालन जैसे गंभीर यातायात नियम उल्लंघनों पर कुल 46 (यातायात श्रीनगर–06, श्रीनगर–13, कोटद्वार–12, यातायात कोटद्वार–02 एवं लक्ष्मणझूला–13) वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 03 वाहन चालकों के वाहन सीज किए गए तथा उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई। साथ ही अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 127 वाहन चालकों पर भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई।

More Stories
धर्मपुर विधानसभा में टिकट को लेकर हलचल, स्थानीय कार्यकर्ता को ही मौका देने की उठी मांग
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने सीएम धामी की मांग पर उठाया अहम कदम
मोरी के पवाणी गांव में हुए अग्निकांड पर सीएम धामी ने दुख जताया