उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने सीबीआई पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता हरीश रावत के उत्पीड़न का आरोप लगाया है ।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि जिस वक्त एक सड़क दुर्घटना के बाद हरीश रावत अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेेशानी से जूझ रहे हैं ऐसे समय में उन्हें सीबीआई द्वारा नोटिस दिए जाना निश्चित तौर पर उनके एक उत्पीड़न का और उन्हें मानसिक आघात पहुंचाने का प्रमाण है ।
सियासी साजिश फेल होगी- धीरेंद्र प्रताप
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि हरीश रावत ने पहले ही कहा हुआ है कि सीबीआई जब चाहे उनसे बात कर सकती है और जो भी सहयोग चाहती है वह सहयोग उन्हें देने के लिए तैयार है। ऐसी स्थिति में घायल हरीश रावत को परेशान किया जाना हरीश रावत की जान लेने के समान है। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मांग की है कि वो इस मामले में हस्तक्षेप करें और राजनीतिक जीवन में लंबे समय तक काम करने वाले राजनीतिक नेताओं के उत्पीड़न पर रोक लगाए। यद्यपि उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस मामले में हरीश रावत खरे उतरेंगे और सरकार के उन्हें फसाने की साजिश नाकाम होगी।

More Stories
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की एसआईआर की समीक्षा
मोदी सरकार के 12 साल, कांग्रेस ने गिनाईं नाकामियां, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा बोले जनता के सामने खुल चुकी है पोल
पिथौरागढ़ में रन फॉर योगा में दौड़े 650 से ज्यादा लोग, फिटनेस का दिया संदेश