20 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने सुनीं जनता की समस्याएं

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने सुनीं जनता की समस्याएं

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने नगर पालिका क्षेत्र भीमताल मै जन जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम मै क्षेत्र की समस्याओं को सुना क्षेत्र के लोगो ने, बिजली, पानी, शिक्षा,पार्किंग आदि समस्याओं को विधायक कैड़ा के सम्मुख रखा, विधायक कैड़ा ने अधिकारियो से ग्रामीणों की मूल भुत समस्याओं का समाधान करने के करने के निर्देश दिये! जन जन की सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम मै क्षेत्र की समस्याओ का समाधान मौके पर किया है! विधायक कैड़ा ने कहा हमारी सरकार का प्रयास है अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति की समस्याओ का समाधान हो जिस दिशा मै हमारी सरकार कार्य कर रही है, विधायक ने अधिकारियो से सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा। विधायक कैड़ा ने कहा मुख्यमंत्री धामी की सरकार जनता के द्वार पहुंचकर जनता की छोटी बड़ी समस्याओं का समाधान करने हेतु लगातार कार्य कर रही है विधायक कैड़ा ने अधिकारियो को अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुऐ जनता की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये! इस दौरान राज्य मंत्री शांति महरा,मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, जिला मंत्री मनोज भट्ट, दिनेश सागुड़ी, गौतम मटियाली, गोपाल कृष्ण भट्ट पंकज जोशी,विभागीय अधिकारी मौजूद रहे!

See also  पिथौरागढ़ डीएम ने की बजट खर्च की समीक्षा