उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से आज देहरादून में अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच का प्रतिनिधि मंडल अंकिता के परिवार को पीने के पानी तक की उपलब्धता न मिल पाने की समस्या को लेकर मिला। मुख्य सचिव ने सहानुभूतिपूर्वक बातों को सुना और इस समस्या के हल के लिए कड़े निर्देश दिए जाने और समस्या को हल करवाने का आश्वासन दिया ।
उन्हें अन्य सरकार द्वारा घोषित सुविधाओं के बारे मे पूछे जाने पर उन्होंने इस पर अनभिज्ञता जाहिर की। हत्या के दोषी के परिवारजन को टेंडर दिए जाने के बारे में उनके द्वारा बताया गया कि टेंडर निरस्तीकरण के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रतिनिधि मंडल मे कमला पंत के अलावा, डा.उमा भट्ट, सुजाता पॉल और सूरज मौजूद रहे।

More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उत्तराखंड वापसी, कांग्रेसियों ने जगह जगह किया स्वागत
कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी
UKD ने दिया सांकेतिक धरना एनएच 309 की हालत न सुधरने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी