रुद्रप्रयाग में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के अन्तर्गत जनपद की कोतवाली ऊखीमठ पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। अपर उपनिरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम, जिसमें आरक्षी धीरेंद्र सिंह और आरक्षी जगदीश शामिल थे, चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में जा रहे एक व्यक्ति, जिसकी पहचान हिमाल शाही पुत्र भीम बहादुर शाही (मूल निवासी नेपाल, हाल निवासी ऊखीमठ) के रूप में हुई, को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 18 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा बरामद
शराब को कब्जे में लेकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त विरुद्ध कोतवाली ऊखीमठ में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
बदरीनाथ मास्टर प्लान को लेकर बैठक
पिटकुल के एमडी पर सरकार की मेहरबानी, जन प्रहार ने उठाए गंभीर सवाल
मुख्य सचिव ने छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष से की मुलाकात