26 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बदरीनाथ मास्टर प्लान को लेकर बैठक

बदरीनाथ मास्टर प्लान को लेकर बैठक

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आज बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों, निर्माण एजेंसियों से कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी ली एवं कार्यों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के साथ ही समयबद्धता, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर विशेष ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बद्रीनाथ धाम को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए निर्माणाधीन कार्य अस्पताल, व्यवसायिक भवन, लेक का सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइट, रिवर फ्रंट के कार्य, ब्रह्म कपाल में सुरक्षा व यात्री सुविधा, पार्किंग, ब्रिज के कार्य के साथ ही अन्य सभी कार्यों में गुणवत्ता समयबद्धता का विशेष ध्यान रखते हुए मानव संसाधन बढ़ाकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और तय समयावधि को लेकर लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की बात कही।

See also  उत्तराखंड में भवन निर्माण को लेकर अहम फैसला

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ को बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत निर्मित व्यवसायिक भवनों के आवंटन की प्रक्रिया हेतु आवश्यक कार्यवाही करते हुए आवंटन प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बद्रीनाथ योगेश, पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ के साथ ही पीआईयू के अधिकारी मौजूद थे।