11 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पौड़ी दौरे पर उत्तराखंड बीजेपी महामंत्री दीप्ति रावत, संगठन की मजबूती को लेकर कवायद

पौड़ी दौरे पर उत्तराखंड बीजेपी महामंत्री दीप्ति रावत, संगठन की मजबूती को लेकर कवायद

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने आज पौड़ी गढ़वाल भ्रमण के दौरान पौड़ी स्थित सर्किट हाउस में पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ताओं से भेंट कर विभिन्न समसामयिक विषयों एवं संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर सार्थक चर्चा की। इस दौरान संगठन की मजबूती, जनसंपर्क और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के विषय पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इसके पश्चात खुड्डेस्वर महादेव ग्राउंड (पाबो), पौड़ी गढ़वाल में आयोजित टाइटन कप 2026 के 9वें संस्करण के अंतर्गत प्रथम बार आयोजित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की बहनों और बेटियों को खेल के मैदान में आत्मविश्वास और उत्साह के साथ आगे बढ़ते देख प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज की नारी केवल घर-परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल, शिक्षा और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है।

See also  कुसुम कंडवाल बोलीं महिला सुरक्षा को लेकर सरकार प्रतिबद्ध

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “नारी शक्ति” को सशक्त बनाने के संकल्प और माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं को खेल, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में निरंतर प्रोत्साहन मिल रहा है। इसी प्रेरणा से गांव की बेटियां भी आज मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाकर यह संदेश दे रही हैं कि अवसर और प्रोत्साहन मिले तो नारी शक्ति हर क्षेत्र में नया इतिहास रच सकती है।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मिलकर उनके द्वारा चीड़ (पिरुल) से बनाए गए आकर्षक हस्तशिल्प एवं उपयोगी उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की, ग्रामीण महिलाओं द्वारा स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में किया जा रहा यह प्रयास अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायी है।

See also  कांग्रेस ने उठाया बदरीनाथ केदारनाथ में पूजा शुल्क का मुद्दा, राज्यपाल के नाम भेजा ज्ञापन

भ्रमण के दौरान ग्राम सेड़ियाधार, पौड़ी गढ़वाल में विमला देवी जी एवं भगवती प्रसाद नौटियाल के सुपुत्र सौरभ के विवाह के शुभ अवसर पर उनके आवास पहुंचकर प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने नवदंपत्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।