14 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रुद्रप्रयाग में एक और शराब तस्कर गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग में एक और शराब तस्कर गिरफ्तार

जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी की शिकायतों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली ऊखीमठ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान शराब तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण – कोतवाली ऊखीमठ पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक स्कूटी (संख्या- UK 14L 5743) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें अवैध शराब बरामद हुई। अभियुक्त की पहचान भीम सिंह पुत्र देव सिंह, निवासी ग्राम लखेड़ी, थाना गैरसैण, जनपद चमोली के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से कुल 48 पव्वे और 24 हाफ (मैकडावल ब्रांड) अवैध शराब बरामद की गई है, जिसका वह स्कूटी के माध्यम से अवैध परिवहन कर रहा था। उक्त मामले में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऊखीमठ में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। पुलिस द्वारा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान, अपर उप निरीक्षक अनिल कुमार, आरक्षी जगदीश और आरक्षी धीरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

See also  रसोई गैस की कालाबाजारी के खिलाफ देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन