20 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धामी कैबिनेट का विस्तार, कांग्रेस ने किया अस्थिरता वाला प्रहार

धामी कैबिनेट का विस्तार, कांग्रेस ने किया अस्थिरता वाला प्रहार

उत्तराखंड में चुनाव से ठीक पहले, जब मात्र कुछ महीने शेष हैं, भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा अचानक पांच मंत्रियों को शपथ दिलाना उनके अंदर की घबराहट और अस्थिरता को साफ दर्शाता है यह कहना है उत्तराखंड कांग्रेस की नेता गरिमा मेहरा दसौनी का।

गरिमा ने कहा कि सबसे दिलचस्प और विडंबनापूर्ण तथ्य यह है कि इन पांच में से तीन मंत्री ‘कांग्रेस गोत्र’ से आते हैं। यह वही भाजपा है जो वर्षों तक कांग्रेस पर सवाल उठाती रही, लेकिन आज खुद कांग्रेस की विचारधारा और नेताओं के सहारे अपनी सरकार चलाने को मजबूर है।

दसौनी ने दावा किया कि यह कदम न तो प्रदेश के विकास के लिए है और न ही जनता के हित में—यह केवल चुनावी गणित साधने और आंतरिक असंतोष को दबाने का प्रयास है।

See also  नवरात्रि और ईद के मद्देनजर कोटद्वार में पुख्ता सुरक्षा

दसौनी ने कहा कि प्रदेश की जनता यह भलीभांति समझ चुकी है कि भाजपा के पास न नेतृत्व की स्थिरता है, न नीतियों की स्पष्टता। बार-बार चेहरे बदलना और आखिरी समय में मंत्रिमंडल का विस्तार करना इस बात का प्रमाण है कि सरकार अपने ही कामकाज से संतुष्ट नहीं है। गरिमा ने कहा कि उत्तराखंड की जनता इस अवसरवादी राजनीति को नकारेगी और आने वाले चुनाव में एक मजबूत, जवाबदेह और जनहितकारी सरकार चुनेगी।