21 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राजनाथ सिंह ने सीएम धामी को बताया धुरंधर धामी

राजनाथ सिंह ने सीएम धामी को बताया धुरंधर धामी

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंच गए हैं। हल्द्वानी पहुंचने पर उन्होंने जनता को संबोधित कर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ‘धुरंदर धामी’ बताया। साथ ही कहा कि धामी के कार्यकाल को पांच साल पूरे हो चुके हैं और अब वे छक्का मारने को तैयार हैं।

धामी सिर्फ धाकड़ नहीं ‘धुरंधर धामी’ हैं: राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में मंच से मुख्यमंत्री धामी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा सीएम धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि घुसपैठ करने वालों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है। उत्तराखंड में धामी के नेतृत्व में धुआंधार काम हो रहा है, इसलिए वे धुरंधर धामी हैं। राजनाथ सिंह ने मंच से यूसीसी की तारीफ कर सीएम धामी की पीठ को भी थपथपाया।

See also  केंद्रीय वन मंत्री ने देहरादून में दिया खास संदेश

सीएम धामी ने की शहीदों के परिजनों की चिंता: रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री ने कहा उत्तराखंड देवभूमि, तपोभूमि होने के साथ ही वीर भूमि भी है। जब भी देश की सीमाओं की सुरक्षा की बात आती है तो उत्तराखंड के वीर इसमें पीछे नहीं हटते। राजनाथ सिंह ने कहा सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों की चिंता की है। उत्तराखंड सरकार ने परमवीर चक्र से सम्मानित जवानों की अनुग्रह राशि को 50 लाख से बढ़ाकर 1.5 करोड़ करने का कार्य किया है।

उत्तराखंड को विकसित राज्य बनने से कोई भी नहीं रोक सकता: रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह ने कहा मुख्यमंत्री धामी की मेहनत और समर्पण के कारण मैं कह सकता हूं कि आज उत्तराखंड विकास के रास्ते पर तेजी से कदम बढ़ा चुका है। उत्तराखंड को अब विकसित राज्य बनने से कोई भी नहीं रोक सकता। आज उत्तराखंड में दो लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। 2009-14 के दौरान यहां रेलवे की परियोजनाओं पर 187 करोड़ खर्च हुए थे, लेकिन आज यह बढ़कर साढ़े चार हजार करोड़ तक पहुंच गया है।

See also  कृषि को लेकर अहम योजना

नारी सशक्तिकरण की भी भूमि है उत्तराखंड
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में आगे कहा कि उत्तराखंड की धरती नारी सशक्तिकरण की भी भूमि है। यहां की बेटियों ने अपने कार्यों से पूरे भारत का नाम रोशन किया है। सरकारी सेवाओं में भी यहां महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। रक्षा मंत्री ने कहा आज सरकारी नौकरियों में मातृशक्ति को 30 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है