6 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चमोली में घरेलू गैस की सप्लाई को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

चमोली में घरेलू गैस की सप्लाई को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

चमोली में घरेलू रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति कालाबाजारी की सम्भावना पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने आज चार स्थानों पर गैस एजेंस व गोदामों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गैस गोदामों में घरेलू गैस सिलेंडरों के स्टॉक तथा वितरण व्यवस्था का परीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने गोपेश्वर, कोठियालसैंण, मैठाणा और नंदप्रयाग रसोई गैस एजेंसी और गोदामों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान अभिलेखों का निरीक्षण किया। चमोली में घरेलू गैस की सप्लाई को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को गैस की उपलब्धता और सुचारू वितरण की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने नंदप्रयाग गैस एजेंसी के उपभोक्ता गंगी लाल से फोन पर बात कर गैस बुकिंग और वितरण को लेकर जानकारी ली। जिस पर उपभोक्ता की ओर से संतोष व्यक्त किया।

See also  कुंभ को लेकर सीएम ने चिकित्सा उपकरणों की हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

इस दौरान जिलाधिकारी ने गैस गोदामों में सुरक्षा मानकों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ने गैस वितरण प्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु जिला आपूर्ति अधिकारी को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। साथ ही रोस्टर के अनुसार निर्धारित समय पर गैस सिलेंडरों का वितरण करने तथा प्रतिदिन के वितरित का विधिवत रिकॉर्ड भी रखने की बात कही।

 

 

See also  गृह मंत्री अमित शाह का कल देहरादून दौरा, सीएम धामी ने लिया तैयारियों का जायजा
Ad 1