18 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चमोली में घरेलू गैस की सप्लाई को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

चमोली में घरेलू गैस की सप्लाई को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

चमोली में घरेलू रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति कालाबाजारी की सम्भावना पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने आज चार स्थानों पर गैस एजेंस व गोदामों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गैस गोदामों में घरेलू गैस सिलेंडरों के स्टॉक तथा वितरण व्यवस्था का परीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने गोपेश्वर, कोठियालसैंण, मैठाणा और नंदप्रयाग रसोई गैस एजेंसी और गोदामों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को गैस की उपलब्धता और सुचारू वितरण की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने नंदप्रयाग गैस एजेंसी के उपभोक्ता गंगी लाल से फोन पर बात कर गैस बुकिंग और वितरण को लेकर जानकारी ली। जिस पर उपभोक्ता की ओर से संतोष व्यक्त किया।

See also  श्रमिकों के हितों मुद्दे पर हरक सिंह रावत का हल्ला बोल, नियमों के उल्लंघन और उत्पीड़न का लगाया आरोप

इस दौरान जिलाधिकारी ने गैस गोदामों में सुरक्षा मानकों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ने गैस वितरण प्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु जिला आपूर्ति अधिकारी को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। साथ ही रोस्टर के अनुसार निर्धारित समय पर गैस सिलेंडरों का वितरण करने तथा प्रतिदिन के वितरित का विधिवत रिकॉर्ड भी रखने की बात कही।