देहरादून पुलिस ने राजपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का पर्दाफाश करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि ये रोड रेज नहीं, बल्कि बार में बिल को लेकर हुए विवाद का परिणाम था। 
रंजिश के चलते आपसी फायरिंग के दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले एक निर्दोष बुजुर्ग की गोली लगने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन, 02 तमंचे व कारतूस बरामद कर संबंधित बार को सील कर दिया है। फरार अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।

More Stories
सीएम धामी ने काशीपुर के मां बाल सुंदरी मंदिर में की पूजा अर्चना
कोटद्वार पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग को तलाश कर परिजनों को सौंपा
कोटद्वार पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त दो डंपर जब्त किए