उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री और वर्तमान गदरपुर विधायक अरविंद पांडे आज मां पूर्णागिरी धाम दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उनका भव्य स्वागत समाजसेवी दीप पाठक एवं उनके सहयोगियों ने किया। भैरव मंदिर पहुंचने पर कालीगुंठ ग्रामसभा के प्रधान पंकज तिवारी एवं मंदिर समिति के उपाध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों — नीरज पांडे, कृष्णानंद तिवारी, प्रदीप तिवारी, किसन तिवारी, कैलाश पांडे ,बिशन दत्त भट्ट — ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
इसके उपरांत अरविंद पांडे ने विधि-विधान के साथ माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। टनकपुर में स्वागत कार्यक्रम के दौरान दीप पाठक के साथ मोहित, रोहित, पुष्कर, मनोज, कृष्ण, भूपेंद्र, करण, दिनेश, सुनील, नवीन, हरीश, कुशल, रमेश, आशीष, मोहन, सौरव, दीपक, आकाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
आईएसबीटी देहरादून को और आधुनिक बनाने की तैयारी, एमडीडीए ने तैयार किया प्लान
पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 70 शिकायतें मिलीं, जल्द समाधान का निर्देश
चमोली में UK GAMS की समीक्षा बैठक