देहरादून में 30 मार्च 2026 को दो आपराधिक गिरोहों के बीच हुई गोलीबारी में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के संबंध में आज कर्नल राम रतन नेगी (सेवानिवृत्त), अध्यक्ष, पूर्व सैनिक विभाग, उत्तराखंड कांग्रेस ने ब्रिगेडियर आर.एस. थापा, डिप्टी जीओसी उत्तरांचल सब एरिया एवं स्टेशन कमांडर देहरादून तथा सविन बंसल, जिलाधिकारी देहरादून के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

इस बैठक में कर्नल नेगी ने देहरादून में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक सम्मानित एवं वीर सैनिक का इस प्रकार बिना किसी दोष के असामयिक निधन होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है।
बैठक के दौरान उत्तराखंड, विशेषकर देहरादून में सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के साथ हो रही घटनाओं एवं समस्याओं को प्रशासन के संज्ञान में लाया गया। कर्नल नेगी ने प्रशासन से मांग की कि सशस्त्र बलों के वर्तमान एवं पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक पहल की जाएगी तथा सैनिकों एवं उनके परिवारों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

More Stories
सीएम धामी ने रामनगर में हनुमान धाम में की पूजा
उत्तराखंड पुलिस की बड़ी उपलब्धि, सीएम धामी ने जताई खुशी
चारधाम यात्रा की तैयारी तेज, 10 अप्रैल को होगी मॉक ड्रिल