मीडिया सलाहकार समिति के नव नियुक्त उपाध्यक्ष श्री ध्रुव रौतेला ने आज सचिवालय में पदभार ग्रहण कर लिया । इस दौरान उन्होंने सचिव सूचना शैलेश बगौली से भी भेंट की।
ध्रुव रौतेला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के प्रति निरंतर प्रयासरत है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होगी, ताकि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में मीडिया एवं पत्रकार बंधुओं के कल्याण, उनकी समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मीडिया एवं सरकार के मध्य बेहतर समन्वय से राज्य सरकार द्वारा जनहित में लिए गए निर्णयों एवं नीतियों का लाभ समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में और अधिक सफलता मिल सकेगी।

More Stories
यूथ कांग्रेस का पिथौरागढ़ में प्रदर्शन, दिल्ली में हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आक्रोश, ऋषेंद्र महर बोले तानाशाही सरकार की उल्टी गिनती शुरू
देवप्रयाग में कांग्रेस का प्रदर्शन, बीजेपी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, दिल्ली में छात्रों और राहुल गांधी के खिलाफ हुए एक्शन का विरोध
दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली महिला मुक्केबाजों से मिले सीएम धामी