23 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम पिथौरागढ़ ने किया मुनस्यारी के सरकारी अस्पताल का निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

डीएम पिथौरागढ़ ने किया मुनस्यारी के सरकारी अस्पताल का निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई द्वारा विगत देर सायं मुनस्यारी स्थित नंदा देवी मंदिर में दर्शन कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र के विकास की कामना की गई। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई, वार्ड व्यवस्था, बेड, उपकरणों तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर एवं वार्डों में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अस्पताल में नियमित रूप से सफाई कराई जाए तथा वार्डों, शौचालयों एवं अन्य स्थानों को स्वच्छ रखा जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके तीमारदारों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

See also  एसटीएफ और कनखल पुलिस का एक्शन, लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बेडशीटों की स्थिति का भी अवलोकन किया तथा आवश्यकतानुसार सभी बेडशीट तत्काल बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बेड उपलब्ध कराए जाएं तथा अस्पताल में अतिरिक्त बेडशीट एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों के उपयोग हेतु उपलब्ध “खुशियों की सवारी” वाहन के वर्तमान में संचालित न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाहन को शीघ्र ठीक कराकर पुनः संचालन में लाया जाए, ताकि मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं को समय पर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके।

See also  सीएम धामी ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के काम का लिया जायजा

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने अस्पताल में पर्याप्त संख्या में नए कंबल एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को मौसम के अनुरूप पर्याप्त कंबल, साफ बिस्तर एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। जिलाधिकारी ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल की समस्त व्यवस्थाओं में सुधार करते हुए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।