16 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम चमोली ने गौचर में कुछ जगहों पर किया ड्रेनेज का निरीक्षण

डीएम चमोली ने गौचर में कुछ जगहों पर किया ड्रेनेज का निरीक्षण

जिलाधिकारी गौरव कुमार और कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने गौचर नगर पालिका के भट्टनगर एवं साकेत नगर में जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने नगर क्षेत्र में समुचित जल निकासी व्यवस्था न होने के कारण बरसात में होने वाले जलभराव से उत्पन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम चमोली ने गौचर में कुछ जगहों पर किया ड्रेनेज का निरीक्षण

उन्होंने नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित वाटर ड्रेनेज योजना को शासनादेश प्राप्त होने के उपरांत शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही वर्षा जल की सुचारु निकासी सुनिश्चित करने हेतु रेलवे विभाग के अधिकारियों को जल निकास के लिए व्यक्लपिक स्थान उपलब्ध कराने के निर्देशित किया। जिससे वर्षा के जल की निकासी आसानी से हो सके और स्थानीय लोगों को अनावश्यक जल भराव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

See also  उत्तराखंड फायर ब्रिगेड के 21 ट्रेनियों ने आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यालय का किया भ्रमण

अधिशासी अभियंता, नगर पालिका गौचर ने अवगत कराया कि जल निकासी व्यवस्था के लिए 1 करोड़ 68 लाख रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित की जा चुकी है। जिसे प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि वित्तीय स्वीकृति मिलते ही शासनादेश के अनुरूप कार्य प्रारंभ कर दिए जाएंगे।

 

 

Ad 1
See also  चमोली में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज