ऋषिकेश युवा फाउंडेशन के संरक्षक व कार्यक्रम संयोजक जयेन्द्र रमोला के संचालन में मेधावी सम्मान संगम 2026 के अंतर्गत भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया । इस अवसर पर क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षाविद एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में CBSE एवं उत्तराखण्ड बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। साथ ही विद्यार्थियों के अभिभावकों एवं संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को शॉल उड़ाकर स्मृति चिह्न भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस सम्मान समारोह ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ अन्य छात्रों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का कार्य किया।
ऋषिकेश युवा फाउंडेशन के संरक्षक एवं कार्यक्रम संयोजक जयेंद्र रमोला ने बताया कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करना समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करने जैसा है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को न केवल प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नई ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। ऋषिकेश युवा फाउंडेशन भविष्य में भी इस प्रकार के प्रेरणादायक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे और जल्द दूसरे चरण के कार्यक्रम में ICSE बोर्ड के 10वीं व 12 वीं और CBSE के 12 वीं के मेधावियों को सम्मानित किया जायेगा ।
ऋषिकेश युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक गौनियाल व महासचिव सागर गर्ग ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सही दिशा प्रदान करना और उनकी प्रतिभाओं को मंच देना है। मेधावी सम्मान संगम जैसे आयोजन छात्रों के भीतर छिपी प्रतिभा को उजागर करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का वातावरण तैयार करते हैं। यह कार्यक्रम केवल सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक प्रेरणा का माध्यम है, जो आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के महत्व को समझने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करता है। ऋषिकेश युवा फाउंडेशन आगे भी ऐसे जनहितकारी एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, जिससे समाज के समग्र विकास में सकारात्मक योगदान दिया जा सके।
कार्यक्रम में गढ़ महिला उत्थान समिति अध्यक्ष कुसुमलता शर्मा, गढ़ महिला उत्थान समिति सचिव कृष्णा रमोला, शशि रावत, पुष्पा रावत, उमा ओबेरॉय, सरोजनी थपलियाल, मानसी सती, अनुष्का गुलियाल, अजय गर्ग, डॉ राजे नेगी, बी एस पयाल, भगवती सेमवाल, दीप शर्मा, राकेश सिंह, भूपेंद्र राणा, संजय शर्मा, गौरव यादव, बृज भूषण बहुगुणा, अशोक शर्मा, मनोज गुसाईं, सूरत सिंह कोहली, सुमित चौधरी,धर्मेंद्र गुलियाल, गौतम राणा, मनीष जाटव, तरुण त्यागी, हिमांशु कश्यप, हिमांशु जाटव,आयुष तड़ियाल, गौरव जोशी, रेहान बंदोलिया सहित बड़ी संख्या अभिभावक व स्थानीय लोग मौजूद रहे ।

More Stories
आपदा प्रबंधन से जुड़े मसलों को लेकर मुख्य सचिव की बैठक
चमोली में सड़कों को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट