1 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून में सचिव पीडब्ल्यूडी से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, की ये अहम मांग

देहरादून में सचिव पीडब्ल्यूडी से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, की ये अहम मांग

पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड शासन के सचिव लोक निर्माण विभाग (PWD) पंकज पांडे से मुलाकात की। इस दौरान मन्नूगंज और दांडीपुर क्षेत्र में चल रहे नाले ढकने एवं निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर गंभीर चिंता जताई गई और कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई।

राजकुमार ने बताया कि उनके कार्यकाल में भुर्सा स्टोर से चकराता रोड तक नाला निर्माण का टेंडर पूर्व में ही पास किया गया था, लेकिन उसके बाद कार्य शुरू नहीं हो पाया या बेहद धीमी गति से चल रहा है। इस लापरवाही के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।देहरादून में सचिव पीडब्ल्यूडी से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, की ये अहम मांग

See also  सेवा संकल्प अभियान के तहत पिथौरागढ़ में न्याय पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन

उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में हुई बारिश के दौरान कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ। आगामी बारिश से पहले इस कार्य को पूरा करना अत्यंत आवश्यक है, अन्यथा बड़े नुकसान की आशंका बनी हुई है।

इसके अलावा मनोगंज क्षेत्र में चल रहे नाला निर्माण कार्य पर भी सवाल उठाए गए। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कई स्थानों पर नाले को अत्यधिक ऊँचा बना दिया गया है, जिससे लोगों के आवागमन में कठिनाई हो रही है और भविष्य में जलभराव की समस्या उत्पन्न होने की आशंका है। इसे तकनीकी रूप से सही ढंग से और संतुलित स्तर पर बनाने की मांग की गई।

See also  छात्र संघ चुनाव में पुलिस के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना

प्रतिनिधिमंडल ने आसपास की सड़कों की जर्जर स्थिति को भी उठाया और शीघ्र सुधार की मांग की। माननीय सचिव श्री पंकज पांडे जी ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया।

इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पार्षद निखिल कुमार, प्रदेश महामंत्री युवा कांग्रेस प्रियांश छाबड़ा , गुलशन सिंह , नमन और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

See also  विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पिथौरागढ़ में अहम बैठक
Ad 1