1 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम धामी के दौरे का किया विरोध

पिथौरागढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम धामी के दौरे का किया विरोध

पिथौरागढ़ में जनमुद्दों लेकर कांग्रेस ने आज मुख्यमंत्री के कार्यक्रम विरोध किया। रामलीला मैदान से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 5 वर्षों में विकास के नाम पर पिथौरागढ़ में कुछ भी नहीं हुआ। पिथौरागढ़ टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग बुरी तरीके से बाधित है। घाट बेंड अभी भी मलबे से आटा पडा है। जिला चिकित्सालय से डॉक्टर गयाब है। बेस हॉस्पिटल को मेडिकल कॉलेज से जोड़ा गया है। लेकिन वहां तक अभी तक स्टाफ की नियुक्ति नहीं हुई है। पिथौरागढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम धामी के दौरे का किया विरोध महिला हिंसा के लिए भाजपा पूरे 5 साल विवादित रही है। अग्नि वीर योजना, पेपर लीक कांड यह सब भारतीय जनता पार्टी के 5 साल का विकास का रोड मैप है। आज मुख्यमंत्री महाविद्यालय में कैलाश उत्सव मनाने आए हैं। लेकिन क्या वह बता पाएंगे कि जिस उत्सव को मनाने के लिए इन युवाओं के बीच वह आए हैं, कितने लोगों को वह रोजगार दे पाए।यह सरकार पूरे 5 साल पेपर लीक कांड के नाम पर पॉपुलर रही है। युवा और अग्नि वीर आत्मदाह कर रहे हैं। और सरकार को उससे कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस ने ही सबको लेकर आज या विरोध प्रदर्शन किया है जो आने वाले समय में और तेज होगा।

See also  श्रीनगर में आपदा प्रभावित गांवों में गणेश गोदियाल का दौरा