पिथौरागढ़ में जनमुद्दों लेकर कांग्रेस ने आज मुख्यमंत्री के कार्यक्रम विरोध किया। रामलीला मैदान से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 5 वर्षों में विकास के नाम पर पिथौरागढ़ में कुछ भी नहीं हुआ। पिथौरागढ़ टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग बुरी तरीके से बाधित है। घाट बेंड अभी भी मलबे से आटा पडा है। जिला चिकित्सालय से डॉक्टर गयाब है। बेस हॉस्पिटल को मेडिकल कॉलेज से जोड़ा गया है। लेकिन वहां तक अभी तक स्टाफ की नियुक्ति नहीं हुई है।
महिला हिंसा के लिए भाजपा पूरे 5 साल विवादित रही है। अग्नि वीर योजना, पेपर लीक कांड यह सब भारतीय जनता पार्टी के 5 साल का विकास का रोड मैप है। आज मुख्यमंत्री महाविद्यालय में कैलाश उत्सव मनाने आए हैं। लेकिन क्या वह बता पाएंगे कि जिस उत्सव को मनाने के लिए इन युवाओं के बीच वह आए हैं, कितने लोगों को वह रोजगार दे पाए।यह सरकार पूरे 5 साल पेपर लीक कांड के नाम पर पॉपुलर रही है। युवा और अग्नि वीर आत्मदाह कर रहे हैं। और सरकार को उससे कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस ने ही सबको लेकर आज या विरोध प्रदर्शन किया है जो आने वाले समय में और तेज होगा।

More Stories
पल्स पोलियो अभियान को लेकर तैयारी तेज, डीएम पिथौरागढ़ ने की टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक
दिवंगत जनरल खंडूरी और जसपाल राणा को कैबिनेट बैठक से पहले दी गई श्रद्धांजलि
सीएम आवास पर योग दिवस का अभ्यास