10 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अग्निवीर स्कीम को लेकर कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग का राज्यव्यापी आंदोलन, चार चरण हुए पूरे

अग्निवीर स्कीम को लेकर कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग का राज्यव्यापी आंदोलन, चार चरण हुए पूरे

सेना में लागू अग्निवीर भर्ती योजना के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी आंदोलन के चार चरण आज पूर्ण हुए। आंदोलन का नेतृत्व पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी द्वारा किया जा रहा है। आंदोलन का पाँचवां एवं अंतिम चरण जून माह में रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपद में आयोजित किया जाएगा।

आंदोलन के चार चरणों का विवरण

प्रथम चरण (गढ़वाल मंडल):

कोटद्वार, लैंसडाउन, सतपुली, पौड़ी एवं श्रीनगर में आयोजित इस चरण में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष करन महारा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माणा तथा प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल प्रमुख रहे।

See also  चंपावत केस में आरोपी कमल रावत गिरफ्तार

द्वितीय चरण (कुमाऊँ मंडल):

पीरूमदारा, रामनगर, रानीखेत, अल्मोड़ा एवं हल्द्वानी में आयोजित इस चरण में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, करन महारा, पूर्व विधायक रंजीत रावत, विधायक सुमित हृदयेश तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह एवं अन्य नेताओं ने भाग लिया।

तृतीय चरण (गढ़वाल क्षेत्र):

सहसपुर, विकासनगर, चकराता, बड़कोट, उत्तरकाशी, टिहरी, नरेंद्र नगर एवं मसूरी में हुए आंदोलन में आर्येंद्र शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधायक विक्रम सिंह नेगी तथा पूर्व विधायक गोदियाल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

चतुर्थ चरण (कुमाऊँ क्षेत्र):

खटीमा, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं नैनीताल में आयोजित इस चरण में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल सहित समस्त जिला व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, पूर्व सैनिक एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

See also  उत्तराखंड में इंटरनेशनल सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, एसटीएफ और देहरादून पुलिस का साझा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार

प्रमुख आरोप एवं मांगें

आंदोलन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की अग्निपथ/अग्निवीर योजना को भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा के विपरीत बताते हुए इसे अव्यवहारिक बताया। नेताओं ने कहा कि इस योजना से—

* सैनिकों को कम प्रशिक्षण और सीमित अनुभव प्राप्त होता है

* सेवा अवधि अस्थायी होने से मनोबल प्रभावित होता है

* वेतन एवं सुविधाएं अपर्याप्त हैं, जिससे पेशेवर सेना निर्माण प्रभावित होता है

कर्नल राम रतन नेगी ने कहा कि एक मजबूत और कुशल सेना के लिए दीर्घकालिक प्रशिक्षण एवं स्थायी सेवा आवश्यक है। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2022 से अब तक लगभग 40 अग्निवीरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई है, जिसके लिए केंद्र सरकार की नीतियाँ जिम्मेदार हैं।

See also  सीएम धामी ने पिथौरागढ़ में जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

संगठन का संकल्प

कांग्रेस नेताओं ने संकल्प लिया कि वे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अग्निवीर योजना को समाप्त करने की घोषित प्रतिबद्धता को जनता तक पहुंचाते रहेंगे और इस योजना के विरोध में आंदोलन जारी रहेगा।

प्रमुख उपस्थित नेता

* कर्नल राम रतन नेगी (प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सैनिक विभाग)

* लालचंद शर्मा (पूर्व महानगर अध्यक्ष)

* लेफ्टिनेंट गोपाल गड़िया (उपाध्यक्ष)

* हवलदार बलबीर सिंह पंवार (उपाध्यक्ष)

* कैप्टन कुशल सिंह राणा (उपाध्यक्ष)

* लेफ्टिनेंट साहदेव सिंह (प्रदेश महासचिव)

* हवलदार रणवीर लाल (जिलाध्यक्ष, पूर्व सैनिक विभाग, पौड़ी)

* डॉ. आर.पी. ध्यानी (उपाध्यक्ष, उत्तराखंड कांग्रेस विचार विभाग)