21 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

श्री रुद्रनाथ की डोली अपने धाम रवाना, कल खुलेंगे कपाट

श्री रुद्रनाथ की डोली अपने धाम रवाना, कल खुलेंगे कपाट

पंच केदारों में चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ जी की चल विग्रह डोली ने आज मध्य हिमालय में स्थित रुद्रनाथ मंदिर के लिए भक्तों के साथ प्रस्थान किया। भगवान श्री रुद्रनाथ के मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रियों के तहत आज गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर में विशेष पूजाओं का आयोजन किया गया। जिसके पश्चात देव डोली ने जयकारों, पुष्प वर्षा और सेना की बैंड धुनों के साथ मंदिर के लिए प्रस्थान किया। श्री रुद्रनाथ की डोली अपने धाम रवाना, कल खुलेंगे कपाट

मंदिर मुख्य पुजारी हरीश भट्ट ने बताया कि मंदिर के कपाट सोमवार मध्याह्न में परंपरानुसार विधि विधान के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाएंगे। जिसके बाद श्रद्धालु भगवान रुद्रनाथ के एकानन स्वरूप के दर्शन कर पूजा अर्चना कर सकेंगे।

See also  सीएम धामी का कल बदरीनाथ दौरा

इस दौरान चमोली के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी, करणप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल थराली विधायक भूपाल राम, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, राज्य मंत्री हरक सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, महामंत्री अरुण मैठाणी, विनोद कनवासी, मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज भट्ट, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवा, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

See also  UKD ने दिया सांकेतिक धरना एनएच 309 की हालत न सुधरने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
Ad 1