11 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गोवा से फरार अपराधी देहरादून में गिरफ्तार, एसटीएफ ने कसा शिकंजा

गोवा से फरार अपराधी देहरादून में गिरफ्तार, एसटीएफ ने कसा शिकंजा

अन्य राज्यों के शातिर अपराधियों की उत्तराखंड में सुरक्षित शरणस्थली न बनने देने के लिए उत्तराखण्ड एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे एसटीएफ द्वारा अपनी कार्यवाही लगातार जारी रखे हुए है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड एसटीएफ को गोवा राज्य के नार्थ गोवा जनपद के मापुसा पुलिस स्टेशन में पंजीकृृत मु0अ0स0-36/2024-धारा-342,170,323,560 (2), 389,120B, 34 भा0द0वि0 में फरार अभियुक्त सलमान खान पुत्र जमशेद खान निवासी 210 महबूब कॉलोनी माजरा थाना पटेल नगर जनपद देहरादून को दिनांक 23.05.2026 को थाना नहेरु कालोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह उक्त मुकदमे से संबंधित गैंग का हिस्सा है जिस पर आरोप है कि वह अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर खुद को दिल्ली नारकोटिक ब्यूरो का ऑफिसर बताकर मापुसा नार्थ गोवा में मुंबई के एक बिजनेसमैन से करोड़ों रुपये की उगाही में शामिल था जो घटना के बाद से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पूर्व में भी गोवा पुलिस द्वारा इसके घर पर दबी दी गई थी लेकिन अभियुक्त घर से गोवा पुलिस को चकमा देकर भाग गया था ।

See also  केसी वेणुगोपाल ने ली संगठन की बैठक, चुनाव को लेकर दिए निर्देश

*पुछताछ* – अभियुक्त से पूछताछ करने पर पाया कि अभियुक्त अपने परिचित इमाद निवासी बेहद सहारनपुर के साथ अगस्त 2023 में कालका दिल्ली निवासी निवेदिता शर्मा से उसके घर पर मिला जहां पर मो.आयान ,मोहम्मद वसीद, फैजान फरजान, यासर, राज चौधरी तथा हरिद्वार निवासी भुवन अरोड़ा से अभियुक्त की मुलाकात हुई अभियुक्त गणों द्वारा मिलकर एक ‘सेक्सटॉर्शन’ रैकेट गैंग बनाया यह गैंग इस रैकेट के तहत लड़कियों का इस्तेमाल करके अमीर बिजनेसमैन को टारगेट करता था। और उन अमीर लोगों से अश्लील काम करवाते थे और अमीर बिजनेसमैन लोगों की रेप्युटेशन खराब करने की धमकी देकर खुद को दिल्ली में नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारी होने का दावा करके उनको बंधक बनाकर,धमका व मारपीट कर उनसे मोटे पैसे ऐंठते थे।

 

*घटना का विवरण* —

अभियुक्त गण द्वारा योजना बनाकर अभियुक्त निवेदिता शर्मा के माध्यम से वादी मुंबई निवासी कारोबारी को अपने जाल में फसा लिया। और नार्थ गोवा में विला हाउस फॉरेस्ट कुचेलिया मापुसा को किराये में लेकर उसमे वीडियो कैमरे फिट कर योजना के तहत वादी बिजनेसमैन को मिलने हेतु बुलाकर उक्त महिला निवेदिता शर्मा उसके साथ उक्त विला में रुक गयी रात्रि में साथी अभियुक्त गणों द्वारा योजना के तहत उक्त विल में घुस कर खुद को दिल्ली नारकोटिक ब्यूरो की टीम बताते हुए अपने फर्जी दिल्ली नारकोटिक ब्यूरो के आय कार्ड दिखाकर वादी का अश्लील विडिओ बनाकर उसे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करते हुए करोडो रुपए ऐंठने लिए।

See also  मुख्य सचिव ने की अहम बैठक

*कार्यवाही* —

पीड़ित / वादी के द्वारा पुलिस के पास शिकायत करने के बाद, दो संदिग्धों, निवेदिता शर्मा निवासी कालका दिल्ली और भुवन अरोड़ा निवासी हरिद्वार को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया गया था इसी क्रम में इस गैंग के अन्य सदस्यों को भी गोवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। उक्त गैंग का सरगना अभियुक्त सलमान खान घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था गोवा पुलिस द्वारा पूर्व में भी अभियुक्त सलमान खान के घर पर दबिश दी थी अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर भाग गया था । गोवा पुलिस द्वारा एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क किया एसटीएफ देहरादून द्वारा सटीक सूचना के आधार पर अभियुक्त सलमान खान को दिनांक 23/05/1014 को थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु गोवा पुलिस के सुपुर्द किया गया।अभियुक्त गणों द्वारा इस प्रकार की अन्य राज्यों में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी की जा रही है।

See also  जन जन की सरकार कार्यक्रम के तहत शिविर में सुनीं समस्याएं

 

*एस0टी0एफ0 टीमः-*

1.नि0 अबुल कलाम

2.उ0नि0 विद्यादत्त जोशी

3.हे0काॅ0 संजय कुमार

4.हे0काॅ0 महेन्द्र नेगी

5.हे0काॅ0 देवेंद्र ममगाई

6.काॅ0 मोहन असवाल