24 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी जनरल बीसी खंडूरी को श्रद्धांजलि, कहा उनके योगदान का हमेशा कृतज्ञ रहेगा उत्तराखंड

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी जनरल बीसी खंडूरी को श्रद्धांजलि, कहा उनके योगदान का हमेशा कृतज्ञ रहेगा उत्तराखंड

हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय सेना के गौरव मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) स्व. भुवन चंद्र खंडूरी जी के देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें ढांढस बंधाया।

सांसद त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि स्व. खंडूरी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदार प्रशासन और जनसेवा के उच्च आदर्शों को समर्पित रहा। भारतीय सेना में रहते हुए उन्होंने मातृभूमि की रक्षा में उल्लेखनीय योगदान दिया, वहीं सार्वजनिक जीवन में सुशासन, पारदर्शिता और विकासोन्मुख राजनीति कीसशक्त मिसाल प्रस्तुत की।

See also  हरिद्वार में सीएम धामी ने किया ये खास काम

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के विकास और जनकल्याण के लिए स्व. खंडूरी जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और प्रशासनिक दक्षता ने प्रदेश की विकास यात्रा को नई दिशा प्रदान की। उनका आदर्श जीवन एवं राष्ट्रसेवा का भाव आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा। सांसद रावत ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड स्व. खंडूरी जी के योगदानों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा तथा उनके द्वारा स्थापित मूल्यों और आदर्शों का अनुसरण ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।