दयारा ट्रैक क्षेत्र से लापता महिला ट्रेकर की खोज एवं सकुशल बरामदगी के लिए जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है। लापता युवती की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
SP उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में आज 9 जून 2026 को पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार एवं पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस, NDRF, SDRF, ITBP, वन विभाग, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), आपदा प्रबंधन की क्यूआरटी, स्वान दल, एसओजी, स्थानीय ग्रामीणों एवं अनुभवी गाइडों की संयुक्त टीमों द्वारा व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सर्च ऑपरेशन के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन कर उन्हें तीन अलग-अलग मार्गों से रवाना किया गया है। साथ ही आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए तीन ड्रोन टीमों को भी तलाशी अभियान में लगाया गया है। अभियान में विभिन्न एजेंसियों के 120 से अधिक अधिकारी, जवान एवं स्थानीय लोग शामिल हैं, जो ट्रेक मार्गों, घने जंगलों, खाइयों, गदेरों, झाड़ियों तथा अन्य संभावित स्थानों पर गहन कॉम्बिंग एवं सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। लापता युवती की शीघ्र खोज एवं सुरक्षित बरामदगी के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।

More Stories
किनारे बांध परियोजना के एमओयू पर सहमति
अंकिता भंडारी केस को लेकर कांग्रेस हमलावर, सुरेश राठौर की गिरफ्तारी के बाद गरिमा दसौनी ने सरकार को घेरा
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की एसआईआर की समीक्षा