26 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और महासचिव ने किया कर्नाटक के मुख्यमंत्री का अभिनंदन

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और महासचिव ने किया कर्नाटक के मुख्यमंत्री का अभिनंदन

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि डी.के. शिवकुमार एक अनुभवी, कर्मठ और जनप्रिय नेता हैं, जिनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के रूप में डी.के. शिवकुमार के नेतृत्व में सुशासन, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं, युवाओं, किसानों और समाज के वंचित वर्गों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करती रहेगी।

See also  उत्तराखंड की बेटी दामिनी बिष्ट ने दिल्ली में दी कथक की शानदार प्रस्तुति, भारतीय सभ्यता और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

शिल्पी अरोड़ा ने मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।