अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि डी.के. शिवकुमार एक अनुभवी, कर्मठ और जनप्रिय नेता हैं, जिनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगी।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के रूप में डी.के. शिवकुमार के नेतृत्व में सुशासन, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं, युवाओं, किसानों और समाज के वंचित वर्गों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करती रहेगी।
शिल्पी अरोड़ा ने मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

More Stories
जम्मू कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, खाई में सेना की गाड़ी गिरी, 10 जवान शहीद
जंतर-मंतर पर गूंजी अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की मांग, प्रवासी उत्तराखंडियों के निशाने पर सीएम धामी, मांगा इस्तीफा
अंकिता भंडारी केस को लेकर दिल्ली में भी आक्रोश, प्रवासी उत्तराखण्डियों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 10 दिन में सीएम धामी का इस्तीफा और सीबीआई जांच कराने की मांग