21 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चमोली में योग दिवस पर चलाया गया सफाई अभियान

चमोली में योग दिवस पर चलाया गया सफाई अभियान

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चमोली एवं नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली विंध्याचल सिंह की अध्यक्षता में व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

“स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण” के उद्देश्य के साथ जिलाधिकारी कार्यालय गोपेश्वर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके उपरांत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से गैस गोदाम, मंडल रोड तक श्रमदान करते हुए मार्ग पर बिखरे जैविक एवं अजैविक कूड़े-कचरे को एकत्रित किया गया तथा उसके पृथक्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण के लिए निर्धारित डंपिंग जोन भेजा गया।

See also  प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत सीएम धामी ने बांटी प्रोत्साहन राशि

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश विंध्याचल सिंह ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वच्छता स्वस्थ समाज और बेहतर पर्यावरण की आधारशिला है तथा इसे जनआंदोलन का स्वरूप देना आवश्यक है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चमोली पुनीत कुमार ने कहा कि योग मानव और प्रकृति के मध्य सामंजस्य का प्रतीक है। योग न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान दे।

See also  SIR को लेकर रुद्रप्रयाग में अहम काम

स्वच्छता अभियान में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पुनीत कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली सचिन कुमार पाठक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोपेश्वर अनिल पंत, वन विभाग एवं जिला न्यायालय के कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।