11 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पूर्व पार्षद नरेश रावत ने थामा कांग्रेस का दामन

पूर्व पार्षद नरेश रावत ने थामा कांग्रेस का दामन

आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजपुर रोड देहरादून में रायपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 65 के पूर्व पार्षद नरेश रावत सहयोगियों के साथ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने माल्यार्पण कर एवं पार्टी का पटका पहनाकर उन्हें कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित किया

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आज बड़ी संख्या मे लोग कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं राहुल गांधी जी के संघर्ष से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं उन्होंने कहा कि मैं नरेश रावत जी और उनके सहयोगियों का कांग्रेस पार्टी में हृदय से स्वागत करता हूं मुझे उम्मीद है कि वह कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे और सरकार की जन विरोधी नीतियों को अपने क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचाने का काम करेंगे ।

See also  रेल मंत्री से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड में रेल प्रोजेक्ट और रेल सर्विस को लेकर की बात

पूर्व पार्षद नरेश रावत के साथ कांग्रेस पार्टी मैं सम्मिलित होने वालों में सूरज रावत ,नत्थी लाल डोरियल , नवीन पहाड़ी एवं जवाहर प्रसाद आदि मुख्य रूप से रहे ।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी , प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्ण सिंह रावत , प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट वरिष्ठ नेता रघुवीर सिंह बिष्ट सुरेंद्र रांगड एवं अश्वनी बहुगुणा आदि भी उपस्थित रहे ।

 

 

 

See also  केसी वेणुगोपाल ने ली संगठन की बैठक, चुनाव को लेकर दिए निर्देश
Ad 1