9 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ को लेकर कांग्रेस ने जताई नाराजगी, सरकार पर साधा निशाना

प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ को लेकर कांग्रेस ने जताई नाराजगी, सरकार पर साधा निशाना

ऋषिकेश कांग्रेस जनों द्वारा शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षाओं के निरस्तीकरण, भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही देरी और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल व पूर्व ज़िलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला ने कहा कि वर्षों की मेहनत और सपनों के सहारे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं बार-बार पेपर लीक, परीक्षाओं के रद्द होने और भर्ती प्रक्रियाओं में अनावश्यक विलंब के कारण मानसिक तनाव, असुरक्षा और निराशा का सामना कर रहे हैं। नकल माफिया और भ्रष्टाचार के कारण युवाओं का सरकारी नौकरियों और परीक्षा प्रणाली से विश्वास उठता जा रहा है एवं उत्तराखंड में भर्ती घोटालों और पेपर लीक के मामलों ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। आज स्थिति यह है कि मेहनत करने वाले युवाओं को अपनी योग्यता से अधिक व्यवस्था की विफलताओं से लड़ना पड़ रहा है। प्रदेश में एक तरफ भाजपा सरकार सख्त नकल विरोधी कानून की बात करती है और दूसरी तरफ लगातार भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं। वर्ष 2017 से अब तक शायद ही कोई ऐसी बड़ी परीक्षा रही हो, जिस पर सवाल न उठे हों।

See also  सीएम धामी ने हथकरघा दिवस समारोह में की शिरकत

ज़िलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि सरकार को शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफ़ा लेना चाहिये ताकि शिक्षा विभाग मे ंपारदर्शिता लाई जा सके ।

कांग्रेस नेताओं ने देहरादून की होनहार छात्रा रिया कुमारी थापा की दुखद आत्महत्या का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है।

महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह व ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि रिया ने नीट परीक्षा दी थी, लेकिन परीक्षा से जुड़ी अनिश्चितताओं और तनाव के बीच उसने यह दुखद कदम उठाया। यह केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि उस असंवेदनशील व्यवस्था का आईना है, जिसने युवाओं को निराशा और अवसाद की गर्त में धकेल दिया है। देश में अनेक छात्र-छात्राएं परीक्षा संबंधी तनाव और अनिश्चितता के कारण गंभीर मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सरकार पेपर लीक के मामलों में वास्तविक दोषियों तक पहुंचने में विफल रही है। नकल माफिया और भर्ती घोटालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के दावे केवल कागजों तक सीमित हैं। सरकार की कमजोर पैरवी और लचर व्यवस्था के कारण दोषियों के हौसले बुलंद हैं और युवाओं का भरोसा लगातार टूट रहा है।

See also  खेल यूनियन के निर्माण से जुड़ी जानकारी सीएम धामी को दी गई

प्रेस वार्ता में पूर्व ज़िलाध्यक्ष जयेन्द्र रमोला, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल रमोला, ललित मोहन मिश्र, राकेश अग्रवाल, अरविन्द जैन, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, पार्षद भगवान सिंह, रवि कुमार जैन, मधु जोशी, एनएसयूआई अध्यक्ष हिमांशु जाटव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु कश्यप आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे ।

Ad 1
See also  अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण के खिलाफ एमडीडीए का एक्शन जारी