बीजेपी के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस विधायक द्वारा सार्वजनिक रूप से पीएम नरेंद्र मोदी को अमर्यादित शब्दों से संबोधन की कड़ी निंदा करार देते हुए इसे कांग्रेस के संस्कार बताया।
भट्ट ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र गाली गलौच और असंसदीय भाषा से संबोधन का रहा है, लेकिन संविधान की शपथ लेने वाले एक विधायक ने देश के पीएम के खिलाफ जिस तरह से दुर्भावनावश अमर्यादित टिप्पणी की उसे आसानी से माफ नही किया सकता है। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस मे पीएम को लम्बे समय से गाली देने की होड़ लगी रही है। लेकिन देवभूमि मे भी ऐसा अनुसरण नही किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति मे मतभेद होना कोई नई, लेकिन किसी के दिवंगत माया पिता को लेकर अपमानजनक टिप्पणी पूरी तरह से अस्वीकार्य है। यह देव भूमि के संस्कारों और परंपरा के विपरीत है।
भट्ट ने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी इस मुद्दे पर खामोश है और उसे स्पष्ट करना चाहिए कि वह बयान का समर्थन करते है अथवा नही। कांग्रेस को अपने विगडैल विधायकों के लिए भी गाइड लाइन तय करने की जरूरत है। क्योंकि वह दुर्घटनावश विधान सभा मे तो पहुँच गए, लेकिन मर्यादा और शिष्टाचार मे वह फिसड्डी ही हैं।
भट्ट ने कहा कि ये कांग्रेस के प्रांतीय और केंद्रीय हाई कमान की जिम्मेदारी है कि वो अपने विधायक के अमर्यादित बयान का संज्ञान ले और सार्वजनिक माफी मांगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक के द्वारा गैर जिम्मेदाराना रुख के खिलाफ हर स्तर पर विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि गालीबाज विधायक पहले भी अपनी हरकतो से चर्चा मे रहा है, जब वह रात्रि मे अधिकारी के साथ मारपीट के लिए घर मे तोडफोड़ को निकल गए थे। भाजपा कार्यकर्ता इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नही करेंगे। नैतिकता की दुहाई देकर दूसरो पर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करने वाली कांग्रेस को माफी मांगनी ही होगी।

More Stories
बीजेपी प्रकोष्ठों की बैठक में सीएम धामी बोले 2027 में भी कमल खिलना तय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल
प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ को लेकर कांग्रेस ने जताई नाराजगी, सरकार पर साधा निशाना